“कर्तव्य की मशाल को नरेश चन्द्रा के शब्दों ने दी गरिमा, सत्यसाधक विजेन्द्र पाण्डे के आशीर्वाद से जीवन-पथ हुआ उजास”

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ।
सेंचुरी मिल के डी०एम० प्लांट में दीर्घकाल तक सेवाएँ देने वाले कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी श्री खुशाल सिंह कार्की के भव्य विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में मिल प्रबंधन, अधिकारीगण, कर्मचारी साथी एवं शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द्रा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में श्री कार्की की कार्यनिष्ठा, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और संगठन के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि खुशाल सिंह कार्की जैसे कर्मचारी किसी भी संस्थान की असली पूँजी होते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कार्की ने सदैव मिल की प्रतिष्ठा को प्राथमिकता दी और हर दायित्व को ईमानदारी से निभाया।
वहीं ललित मोहन मेलकानी, हेम चन्द्र पन्त एवं भरत पाण्डे ने अपने संक्षिप्त संबोधनों में श्री कार्की को एक अनुशासित, सहयोगी एवं प्रेरणास्रोत सहकर्मी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
माँ बगलामुखी के प्रसिद्ध उपासक सत्यसाधक श्री विजेन्द्र पाण्डे ने श्री खुशाल सिंह कार्की को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा ही उनके जीवन की सबसे बड़ी साधना रही है। उन्होंने माँ बगलामुखी से उनके मंगलमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
समारोह में स्वयं श्री खुशाल सिंह कार्की ने भावुक व्यक्तव्य देते हुए कहा कि सेंचुरी मिल उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार रही है। उन्होंने प्रबंधन, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इन गणमान्यजनों ने दी बधाई व शुभकामनाएँ
इस अवसर पर
नरेश चन्द्रा, ललित मोहन मेलकानी, हेम चन्द्र पन्त, खुशाल सिंह रावत, भरत पाण्डे, रितुल शर्मा, अभिनव सक्सेना, शौरभ पाण्डे, पंकज फुलारा, शेर सिंह दानू, मोहन गिरी, मोहन जीना, कैलाश चौसाली, शशि कुमार सिंह रावत, नवीन सुयाल, गिरीश डिमरी, लक्ष्मी दत्त सूतेड़ी, कैलाश दुम्का, संजय मिश्रा, दिनेश जोशी, दिनेश पलडिया, रमेश जोशी, पान सिंह बिष्ट, विजेन्द्र पाण्डे, मथुरा प्रसाद, हामिद हसन, हरिमोहन यादव, रामचन्द्र प्रसाद, पूरन बिष्ट, रामेश्वर सिंह, महेन्द्र रौतेला, आनन्द रजवार, लाल सिंह जीना, मोहन सिंह जीना, अनिल सिंह, उमेश सिंह मेहरा, भास्कर कबड्वाल, मनोज डोभाल, वरुण डोगरा, विनय रजवार, मनोज लोहनी, नवीन सती, विरेन्द्र रावत, पवन यादव, जगन्नाथ यादव, एच०सी० गुणवन्त, धीरज जोशी पूरन जीना लाल सिंह, मोहन सिंह, मुकेश  सहित अनेकों ने श्री खुशाल सिंह कार्की को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सम्मानित जीवन की कामना की।
समारोह का समापन सहकर्मियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई के साथ हुआ, जिसमें सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट झलकती रही।