सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में एवरग्रीन स्कूल की टॉपर बनी नेहा बिष्ट

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़।
सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में एवरग्रीन के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
एवरग्रीन सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के छात्र /छात्राओं ने सी.बी.एस.ई 12वी बोर्ड (सत्र 2021-22) की परीक्षा में शानदार अंक अर्जित कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.बी.एस.ई 12 वी की परीक्षा मे विद्यालय की नेहा बिष्ट ने 97.4% तथा कु0 अंशुल अग्रवाल ने 96.6% अंको के साथ विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अभिनव चैधरी 96.2:ए कु0 नेहा भटृ 96ः कु0 काजल सनवाल 94.6ः, मंयक जोशी 91.8ः, कु0 याशु पवार 91.8ः अंकित गोस्वामी 91.4ः, आशीष चैदसी 91.4ः, कु0 आस्था राणा 91.2ः गौरव चंदोला 91ः, तथा ललित सिंह बिष्ट ने 90.2ः अंक अर्जित किये। स्कूल टॉपर पत्रकार रिम्पी बिष्ट की सुपुत्री नेहा बिष्ट को आज स्कूल परिसर में मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर नेहा बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुणी व अनुभवी गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा वह बड़े होकर आईएस अधिकारी बनना चाहती है। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट को महत्व दिया, जिससे सफलता अर्जित करने में आसानी होती है।
स्कूल प्रबंधक लक्ष्मी दत्त पाठक ने बताया कि विद्यालय के 128 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी मे परीक्षा उत्तीर्ण की। इस अवसर पर प्रबन्धक श्री एल.डी.पाठक, प्रधानाचार्य श्री एम.एस. परवाल तथा उप प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार पाठक ने छात्र/छात्राओं को उनकी सफलता के लिये बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर गौरव पाठक, सौरव पाठक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad