क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट व नववर्ष पर नैनीताल में ट्रैफिक रहेगा सुगम : SSP मंजुनाथ टीसी की बड़ी पहल, रूट स्टीकर व शटल सेवा से मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल।
क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नववर्ष के दौरान नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने यातायात व्यवस्था को निर्बाध, सरल एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसी क्रम में 17 दिसंबर 2025 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना–चौकी प्रभारियों एवं यातायात अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, श्री कैंची धाम, रामनगर एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डेस्टिनेशन आधारित यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

प्रमुख निर्णय व व्यवस्थाएं

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

जनपद बॉर्डर पर ही वाहनों का रूट निर्धारण कर अलग-अलग रंग के रूट स्टीकर लगाए जाएंगे, वाहन अपने निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगे।

22 दिसंबर की रात्रि से यातायात पुलिस बल की विशेष तैनाती, हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली व रामनगर से डायवर्जन प्लान लागू।

प्रत्येक मुख्य बैरियर व प्वाइंट पर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी तय।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

दो पालियों में ड्यूटी व्यवस्था, संवेदनशील बिंदुओं पर थाना/चौकी प्रभारी स्वयं मोर्चा संभालेंगे।

नैनीताल में पार्किंग फुल होने से पूर्व शटल सेवा शुरू, आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त वाहन उपलब्ध।
कैंची धाम क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण हेतु भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा।
गडप्पू सहित अन्य प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल।
मोबाइल पार्टियों की तैनाती से निरंतर रूट पेट्रोलिंग।
प्रमुख बैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड और सूचना पट्ट।
डायवर्जन, पार्किंग, शटल सेवा व बैरियर सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार।

उद्देश्य
पर्यटकों व आमजन को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा प्रदान करते हुए उन्हें बिना किसी परेशानी के उनके गंतव्य तक पहुँचाना।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी

एसपी यातायात/क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, रामनगर सुमित कुमार पांडे, नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित जनपद के समस्त थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad