​बिन्दुखत्ता: महाशिवरात्रि पर सजेगा ‘विराट सद्भावना’ का मंच, सतपाल महाराज करेंगे संबोधित

ख़बर शेयर करें

 

​बिंदुखत्ता में 15 फरवरी को जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, सतपाल महाराज के स्वागत को तैयार कुमाऊं

​महाशिवरात्रि विशेष: श्री हंस प्रेम योग आश्रम में होगा विशाल सम्मेलन, 63 विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

​लालकुआं/बिंदुखत्ता: आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लालकुआं के समीपवर्ती बिंदुखत्ता स्थित श्री हंस प्रेम योग आश्रम (संजय नगर द्वितीय) में एक ‘विराट सद्भावना सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य समारोह को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत और मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज संबोधित करेंगे।
​मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के महामंत्री महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि आयोजन को लेकर आश्रम में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 15 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में श्री सतपाल महाराज के साथ-साथ पूज्य अमृता माता जी एवं अन्य दिव्य विभूतियां भी उपस्थित रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

​बिंदेश्वर महादेव में जलाभिषेक और पारंपरिक स्वागत

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सम्मेलन सेवन पूर्व श्री महाराज जी बिंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात, पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित मातृशक्ति द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। देवभूमि की संस्कृति को जीवंत करते हुए कुमाऊं के पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, दमुआ और मसकबीन की धुनों के साथ सतपाल महाराज और अन्य संतों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया

​सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 63 विभाग गठित

महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कथा पंडाल, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास और भंडारा समेत कुल 63 अलग-अलग विभागों का गठन किया गया है, जिनकी जिम्मेदारी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम में आने और जाने के लिए दो अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

नेपाल और अन्य राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

इस सद्भावना सम्मेलन में न केवल उत्तराखंड और अन्य राज्यों से, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।

​ये रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता के दौरान महात्मा प्रचारिका बाई जी, इंद्रावती बाई जी, मर्यादा बाई जी, गुंजन बाई जी, महात्मा प्रभाकरानंद, आलोकानंद, नित्यानंद, मानसानंद, घनश्याम रस्तोगी, भुवन भट्ट तथा मीडिया को-ऑर्डिनेटर अजय उप्रेती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad