उत्तरायणि कौतिक महोत्सव 13 जनवरी को, सांस्कृतिक रंगों से सजा रहेगा गौलापार क्षेत्र

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/गौलापार
माँ सूर्यदेवी सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में उत्तरायणि कौतिक महोत्सव का भव्य आयोजन 13 जनवरी 2026, मंगलवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल इलाईट पब्लिक स्कूल, मदनपुर (गौलापार) निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों को नववर्ष एवं उत्तरायणि पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।
महोत्सव में लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्य, झोड़ा–चाचरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। झूले, स्टॉल और मेले के आकर्षक झाँकी-जुलूस के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। समिति ने कहा है कि जनता की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी और स्थानीय परंपराओं के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
रक्तदान कैम्प भी होगा विशेष आकर्षण
महोत्सव के साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दे सकेंगे। समिति ने युवाओं और समाजसेवी संस्थाओं से विशेष रूप से भागीदारी की अपील की है।
आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7351236789, 9837189444 और 9758470071 जारी किए गए हैं।
माँ सूर्यदेवी सांस्कृतिक समिति, गौलापार–चोरगलिया क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम उत्तरायणि पर्व की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।