लालकुआं। उत्तरायणी मेला समिति के संरक्षक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष लालकुआं में होने वाला उत्तरायणी मेला लोक संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा। पाँच दिवसीय इस भव्य मेले को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। मेले का शुभारंभ 11 जनवरी से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक लोकधुनें, नृत्य, वाद्य-यंत्रों की मधुर स्वर-लहरियाँ और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ मेले की विशेष आकर्षण रहेंगी। स्थानीय व्यंजनों, हस्तशिल्प और पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वावलंबन को प्रोत्साहन मिलेगा।
मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याएँ, लोक कलाकारों का सम्मान, प्रतियोगिताएँ तथा विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने आमजन से अपील की है कि उत्तरायणी पर्व पर अपनी परंपराओं से जुड़ें और मेले में अधिक से अधिक सहभागिता करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
