सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर संस्थान में विजय कौल ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर संस्थान में 77वें स्वतन्त्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री विजय कौल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया। स्वतन्त्रता दिवस के इस कार्यक्रम में प्रबन्धन वर्ग, आम कर्मचारीगण एवम श्रम संगठनों के सम्मानित पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय कौल जी ने अपने सम्बोधन में संस्थान के विकास में टीम वर्क की भावना तथा एकजुट होकर संस्थान के विकास में कार्य करने को कहा। समस्त सेन्चुरी परिवार को स्वतन्त्रता दिवस की शुभ-कामनायें दी।

यह भी पढ़ें 👉  मां अवंतिका कुंज शक्तिपीठ में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर किसने रखी सुरक्षा की अभेद्य ढाल? एक अनूठी भेंट ने खींचा सभी का ध्यान!

धन्यवाद प्रस्ताव, श्री ए० पी० पाण्डेय, वष्टिठ उपाध्यक्ष (एच0आर0 एण्ड आई0आर0 ) द्वारा पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबन्धक श्री एस० के० बाजपेयी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पारितोष राय, श्री अमित गंगवाल, श्री अरविन्द त्यागी, श्री संजय यादव एवम् श्री नरेश चन्द्र श्री पी एस धौनी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: 'शैल शक्ति' के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad