माँ अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ/ माँ अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार के निधन की सूचना मिलते ही समस्त क्षेत्र शोकाकुल हो उठा। उनका जाना न केवल मंदिर समिति के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूरन सिंह रजवार एक सरल, धर्मनिष्ठ और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा माँ अवंतिका की सेवा, मंदिर व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा में समर्पित किया। उनके नेतृत्व में मंदिर समिति ने अनेक धार्मिक और सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
उनके निधन पर श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। हर आंख नम है और हर हृदय में उनके प्रति सम्मान और स्मृतियां जीवित हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।