आँचल दुग्ध संघ में अचानक क्यों स्थगित हुए बोनस वितरण समेत सारे बड़े कार्यक्रम? पहाड़ के उस ‘कीवीमैन’ की दास्तान, जिसके जाने से स्तब्ध रह गया सहकारिता जगत

ख़बर शेयर करें

 

आँचल दुग्ध संघ में अचानक क्यों स्थगित हुए बोनस वितरण समेत सारे बड़े कार्यक्रम? पहाड़ के उस ‘कीवीमैन’ की दास्तान, जिसके जाने से स्तब्ध रह गया सहकारिता जगत

दो बार निर्विरोध संचालक और ग्राम प्रधान रहे धारी निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से छाया गहरा मातम; आगामी तीन दिनों के सभी सरकारी व संघ के कार्यक्रम निरस्त।

लालकुआं। दुग्ध संघ में जब आगामी योजनाओं और किसान कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही थीं, तभी आई एक अप्रत्याशित और हृदयविदारक खबर ने पूरे संस्थान की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगा दिया। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के वरिष्ठ संचालक मंडल सदस्य एवं पर्वतीय क्षेत्र में कृषि-बागवानी की तस्वीर बदलने वाले जुझारू नेता किशन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया। इस मनहूस खबर के पहुंचते ही आँचल परिवार, प्रबंध समिति और समूचे ग्रामीण अंचल में सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसखण्ड के पन्नों में दर्ज पिथौरागढ़ की 'विश्वकर्मा गुफा': बाणासुर की माता कोटवी का जाग्रत शक्तिपीठ, जहाँ सुरक्षित है सदियों का पौराणिक व पुरातात्विक वैभव

पहाड़ में आधुनिक खेती को नई दिशा देने वाले ‘कीवीमैन’

धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट सहकारिता और पंचायती राज के एक मजबूत स्तंभ थे। किसानों और पशुपालकों के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह नैनीताल दुग्ध संघ में लगातार दो बार निर्विरोध संचालक मंडल सदस्य निर्वाचित हुए। इसके अलावा उन्होंने दो बार ग्राम प्रधान और एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) के रूप में भी जनता का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​जब भारी मशीनों के आगे एक साथ नतमस्तक हो गया पूरा आँचल दुग्ध संघ... जानिए प्लांट में ऐसा क्या हुआ?

पर्वतीय क्षेत्र में पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। पहाड़ में कीवी उत्पादन को एक आंदोलन का रूप देने के कारण उन्हें पूरे क्षेत्र में ‘कीवीमैन’ की विशिष्ट पहचान मिली। उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों को पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय और कीवी की खेती से जोड़कर आजीविका की नई राह दिखाई।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जताया गहरा शोक, 3 दिन के कार्यक्रम रद्द

दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने किशन सिंह बिष्ट के निधन को व्यक्तिगत और संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दिवंगत नेता के सम्मान में उन्होंने त्वरित निर्णय लेते हुए अगले तीन दिनों तक प्रस्तावित सभी आधिकारिक बैठकें, बोनस वितरण और अन्य सभी निर्धारित आयोजनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  सृष्टि का महा-रहस्य: राजा पृथु के एक आह्वान पर जब धरा पर प्रकट हुए भगवान विश्वकर्मा, फिर कैसे बदली पूरी पृथ्वी की तकदीर?

समूचे आँचल परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आँचल) की प्रबंध समिति, अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad