बरेली, 8 मार्च। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस के अवसर पर रेल सुरक्षा बल के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल श्री पवन कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
सेमिनार की मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली की अधिवक्ता एवं वीरता पुरस्कार से सम्मानित कुमारी श्रद्धा सक्सेना रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग की प्रोफेसर श्रीमती शालिनी सिंह भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल सुरक्षा बल की महिला एवं पुरुष कर्मचारी शामिल हुए। सेमिनार के दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
