खटीमा।
उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पंकज सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया, केंद्रीय महामंत्री कैलाश भट्ट, जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी तथा जिला महामंत्री संतोष मल्होत्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पंकज सिंह इससे पूर्व उक्रांद के खटीमा आईटी प्रकोष्ठ जिला प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। तेज तर्रार युवा नेता के रूप में उनकी पहचान संगठन में मजबूती प्रदान करने वाली रही है।
नवीन जिम्मेदारी मिलने पर पंकज सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
