इण्टरव्यू : “श्रीराम की कथा से समाज को मर्यादा, सेवा और समरसता का संदेश” : विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ
लालकुआँ में राधे-राधे सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में कथा श्रवण को पहुँचे क्षेत्रीय विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट ने श्रीराम के आदर्शों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर उन्होंने शैल शक्ति से संवाद करते हुए विशेष बातचीत में अपने विचार साझा किए।

प्रश्न: विधायक जी, श्रीराम कथा से आपको क्या अनुभूति हुई?

उत्तर:श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला आध्यात्मिक महायज्ञ है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से हमें कर्तव्य, त्याग, सत्य और सेवा का मार्ग मिलता है। ऐसी कथाएँ समाज को संस्कारों से जोड़ती हैं।

प्रश्न: आज के युग में श्रीराम के आदर्श कितने उपयोगी हैं?

उत्तर:आज जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब श्रीराम का चरित्र हमें संयम, धैर्य और मर्यादा का पाठ पढ़ाता है। परिवार, समाज और शासन हर स्तर पर राम के आदर्श अपनाने की आवश्यकता है।

प्रश्न: राधे-राधे सेवा समिति के इस आयोजन पर आपकी प्रतिक्रिया?

उत्तर:मैं समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूँ। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ती है। यह एक सराहनीय प्रयास है।

प्रश्न: क्षेत्र की जनता को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?

उत्तर:मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे श्रीराम के बताए मार्ग पर चलें सत्य बोलें, सेवा करें और समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखें। यही सच्ची रामभक्ति है।

कुल मिलाकर कथा पंडाल में विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट का श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीराम कथा के दिव्य वातावरण में उनका यह संदेश उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad