विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय जनता को दी शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई, सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की मंगल कामना

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ ( नैनीताल ), लालकुआं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट ने आज शारदीय नवरात्र शुभारम्भ के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रीय जनता को हार्दिक बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की ।
हल्दूचौड़ स्थित अपने आवास पर आज सुबह भगवती दुर्गा की प्रथम शक्ति ” माँ शैल पुत्री ” देवी की सपरिवार विधिवत पूजा- आराधना के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने उपस्थित स्थानीय लोगों को पवित्र शारदीय नवरात्र की ढेर सारी बधाइयां दी, लोगों को शुभकामनाएं और माता रानी से उनकी खुशहाली की मंगल कामना भी की। डॉ बिष्ट ने अपने विधान सभा क्षेत्र की समस्त जनता की खुशहाली के लिए भी माता रानी से प्रार्थना की । उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व सनातन संस्कृति का एक ऐसा महान व पवित्र अवसर है जब सभी सनातनी पूरे नौ दिन तक सम्पूर्ण शुद्धता व शुभ संकल्पों के साथ आद्य शक्ति भगवती दुर्गा की कृपा प्राप्त करने हेतु व्रत-उपवास रखते हैं और माता के विविध स्वरूपों की पूजा-अर्चना, कीर्तन-भजन व जागरण जैसे अनेकानेक धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करते हैं।
डॉ बिष्ट ने कहा कि हमारे सभी पर्व हमें मनसा-वाचा-कर्मणा अर्थात सभी प्रकार से शुद्धता का आचरण करने तथा आध्यात्मिक उन्नति करते हुए जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देते हैं और बार-बार अवसर भी देते हैं।
इस मौके पर दो दर्जन से अधिक स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  32 गांव, 32 दिन और एक अनसुलझा सवाल: क्या लालकुआं से शुरू होने जा रहा है प्रदेश का सबसे बड़ा जनआंदोलन?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad