बिन्दुखत्ता । श्री भूमिया मंदिर एवं माँ भगवती मंदिर घोड़ानाला में जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को धूमधाम के साथ आयोजन होगा यह जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी ने बताया प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा एवं दोपहर 12 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आरम्भ होगा दो बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम एवं सांय 7 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से अखण्ड रामायण पाठ आरम्भ होगा जिसका विराम 24 जनवरी प्रातः 9 बजे होगा तत् पश्चात् हवन आरती एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाऐगा
श्री जोशी ने समस्त भक्तजनो से अधिक से अधिक संख्या उपरोक्त धार्मिक समारोह में भाग लेने का आवाहन किया है ।
ADVERTISEMENTS
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


