बिंदुखत्ता, 7 फरवरी 2026। बिंदुखत्ता स्थित श्री हंस प्रेम योग आश्रम द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि सद्भावना सम्मेलन को लेकर पत्रकारों के लिए विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 15 फरवरी को बिंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन के संदर्भ में सभी विवरण साझा करेगा।
कार्यक्रम संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने सभी पत्रकार बंधुओं को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया है। प्रेस वार्ता 7 फरवरी, 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे से श्री हंस प्रेम योग आश्रम, बिंदेश्वर महादेव मंदिर, संजय नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता में आयोजित की जाएगी।
महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि प्रेस वार्ता का उद्देश्य महाशिवरात्रि के आयोजन, भव्य कलश यात्रा, पूजा-अर्चना, सद्भावना संदेश और भक्तजन सहभागिता की पूरी जानकारी पत्रकारों के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर प्रेस वार्ता को सफल बनाएं और आयोजन को भव्य रूप से प्रचारित करने में सहयोग दें।
भक्तजन और समाज के हित में यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्भावना का अनुपम संदेश फैलाएगा।
संपर्क सूत्र: महात्मा सत्यबोधानंद जी – 8552894437
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
