“शिव-पार्वती विवाह प्रसंग में डूबी लालकुआँ की धरती, श्रीराम कथा में उमड़ा भक्ति-सागर”

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ स्थित भोला मंदिर, 25 एकड़ कॉलोनी के सामने राधे–राधे सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अनुपम संगम बनी हुई है। कथा के दौरान भगवान शिव–पार्वती विवाह सहित अनेक दिव्य प्रसंगों का इतना सुंदर, सरस और भावपूर्ण वर्णन किया गया कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा वाचक डा० पंकज मिश्रा ‘मयंक’ ने अपने ओजस्वी वाणी प्रवाह से श्रीराम कथा का विस्तार करते हुए शिव-पार्वती विवाह के अलौकिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। उन्होंने बताया कि शिव और पार्वती का विवाह केवल एक पौराणिक घटना नहीं, बल्कि त्याग, तप, प्रेम और लोककल्याण का महान प्रतीक है। कथा के दौरान भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

इस पावन अवसर पर राधे–राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चन्द्रिका बिष्ट, बाबू गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, संजय सिंह, कुलदीप भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि श्रीराम कथा का उद्देश्य समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अचानक निरीक्षण पर निकले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत... जानिए किस बात पर अधिकारियों के उड़े होश!

कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, मर्यादा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
श्रीराम कथा के आगामी प्रसंगों को सुनने के लिए क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है, वहीं श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।