10 सितम्बर : भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 137 वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी जाऐगी: संजीव शर्मा

ख़बर शेयर करें

 

10 सितम्बर : भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 137 वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी जाऐगी: संजीव शर्मा
—————————————-
लालकुआँ ( नैनीताल ), भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न स्व पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 137 वीं जयन्ती आगामी 10 सितम्बर को उत्तराखण्ड समेत पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी जायेगी वहीं लालकुआँ में भी इस जन्म जयन्ती समारोह को भव्य तरीके से मनानें की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं, यह जानकारी देते हुए भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति के लालकुआँ संयोजक संजीव शर्मा ने दी श्री शर्मा ने कहा कि जयन्ती समारोह को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी नगर निकायों, विकासखण्ड मुख्यालयों, तहसीलों के साथ ही सभी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पूर्व में ही जरूरी दिशा-निर्देश प्रेषित किये जा चुके हैं, श्री शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिये गये महान योगदान और उनके महान कार्यो को लेकर अब एक वैबसाइट भी बनायी जा चुकी है। बैबसाइट के जरिये वर्तमान पीढ़ी को उनके कार्यों और व्यक्तित्व से अवगत कराने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा है। इस बार 137 वीं जयन्ती पर वैबसाइट को लेकर विस्तृत जानकारियां समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास रहेगा, ताकि नई पीढ़ी को उनके जीवन से नई प्रेरणा व मार्गदर्शन प्राप्त हो सके

श्री शर्मा ने बताया अम्बेडकर पार्क लालकुआँ में प्रातः काल दस बजे से धूमधाम के साथ जयन्ती मनाने के कार्यक्रम शुरू होंगे

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad