एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बने डॉ.नवीन जोशी, मिली बधाईयां

ख़बर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से लिया गया है। डॉ. नवीन जोशी इससे पहले नैनीताल जिलाध्यक्ष थे, और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है
अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि महासचिव पद पर डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति सभी की सहमति से की गई है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने भी श्री जोशी को शुभकामनाएं दी। डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव के रूप में नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन ने इससे पहले सुनील पांडे को अध्यक्ष और संजय तलवार को मुख्य संरक्षक के रूप में मनोनित किया था। डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति पर एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, डॉ गिरीश रंजन तिवारी, अतुल बरतरिया, प्रवीण चोपड़ा, सुनील तलवार, अफ़ज़ल फौजी, डॉ. ज़फर सैफ़ी, दिलीप गढ़िया, प्रमोद बमेठा, आदेश त्यागी, आरडी खान, राजू पांडे, सुशील खत्री, ललित जोशी, एजाज, तुषार तलवार, मुकेश कुमार, गौरव जोशी, जगदीश जोशी, भगवान सिंह गंगोला, हल्दूचौड़ अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, रमेश जोशी, भुवन गरवाल, विक्की पाठक, गौतम भट्ट, भुवन प्रसाद, गगन जोशी, विजय जोशी, जगमोहन खोलिया, गिरीश पांडे सहित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad