पाताल भुवनेश्वर: 29 मार्च से 2 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद, 3 को खुलेंगे कपाट

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव धाम ‘पाताल भुवनेश्वर गुफा’ दर्शनों के लिए 29 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक (5 दिनों के लिए) पूर्ण रूप से बंद रहेगी। गुफा के अंदर सीढ़ियों के नवनिर्माण और मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यह अहम निर्णय लिया गया है। श्रद्धालु अब 3 अप्रैल 2026 से पुनः भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

ASI देहरादून के आदेश पर हो रहा निर्माण कार्य

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, वर्तमान में पाताल भुवनेश्वर गुफा के अंदर निर्माण कार्य प्रगति पर है। संकरे रास्तों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के उद्देश्य से गुफा को 5 दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया है।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से की अपील

इस संबंध में ‘मंदिर कमेटी पाताल भुवनेश्वर’ के  अध्यक्ष श्री नीलम भंडारी  महासचिव श्री जगत रावल ने मीडिया को जारी एक पत्र में जानकारी दी है कि ASI के आदेशानुसार यह नवनिर्माण कार्य होना है।

​मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे दर्शनों के लिए अपनी यात्रा उसी अनुरूप तय करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समिति ने स्पष्ट किया है कि 03 अप्रैल 2026 से गुफा के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिवत रूप से पुनः खोल दिए जाएंगे। इस अवधि के दौरान होने वाले कष्ट के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और मंदिर समिति दोनों ने खेद व्यक्त किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad