वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्र सिंह बिष्ट को जय माँ बगलामुखी पुस्तक सप्रेम भेंट

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ ( नैनीताल), दश महाविद्याओं में आठवीं प्रमुख महाविद्या माता बगलामुखी देवी की अलौकिक महिमा पर लिखित पुस्तक ” जय मॉ बगलामुखी ” का यहा गौ धाम आश्रम हल्दूचौड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता इन्द्र सिंह बिष्ट को सप्रेम भेंट की गयी

श्री बिष्ट ने पुस्तक को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हुए कहा कि मॉ बगलामुखी की महिमा पर लिखी गयी पुस्तक प्राप्त होना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने पुस्तक के लेखक व सहयोगी टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की दिव्य पहचान को जन-जन तक पहुंचाना आज बहुत ही जरूरी है, ताकि सनातनी समाज के अलावा देश-दुनियां के लोगों को भी दिव्य प्रकाश पहुंचाया जा सके ।
उन्होंनें ने कहा कि जय माँ बगलामुखी पुस्तक के माध्यम से जन सामान्य को अपने धर्म व संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा और देवभूमि में माता से जुड़े तीर्थों व धर्म स्थलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad