हल्दूचौड़ की बेटी ने किया क्षेंत्र का नाम रोशन, की पीसीएस परीक्षा में 16 वीं रैंक की हासिल

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ की प्रतिभावान गरिमा उपाध्याय ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में 16 वीं रेंक हासिल कर समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है
अपने अथक परिश्रम मेहनत लगन से उनका चयन सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) के पद पर हुआ है गरिमा ने इस परीक्षा के लिए रात दिन अथक मेहनत की और इसके लिए उन्होंने बैंक मैनेजर की नौकरी तक छोड़ दी, बचपन से ही पढ़ने में प्रतिभाशाली मेधावी रही गरिमा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से की, 12वीं के बाद उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से MTech किया फिर 2015, 2016, और 2017 में UPSC का एग्जाम दिया।
जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन गरिमा ने कदापि हार नही मानी और वो निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करती रही, 2017 में उन्होंने बैंक पीओ की परीक्षा पास की और उनकी पोस्टिंग बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर हुई। यहां पर 5 साल नौकरी करने के बाद फिर उन्होंने पीसीएस की तैयारी शुरू की जिसके लिए उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ दी। 2021 में यूके पीसीएस परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिसका परिणाम पीसीएस के रूप में सुखद रहा
गरिमा के पिता हँसा दत्त उपाध्याय सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं से रिटायर्ड हुए हैं। जबकि उनकी माँ कविता उपाध्याय गृहिणी हैं, उनका एक छोटा भाई भी है जो इंजीनियर है, गरिमा वर्तमान में अपने पति सुमित और एक बेटे के साथ पन्तनगर में रहती है। उनके पति पन्तनगर एयरपोर्ट में इलेक्टिकल इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। गरिमा उपाध्याय ने इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल की है उनकी इस सफलता से उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है, क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाइयों का तांता जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad