यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई, योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा नेता और कर्मचारी एवं अधिकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह मनोला ‘ब्राड फायर’ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखा रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है। आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति और शारीरिक आरोग्यता के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद जरूरी हो गया है।
यूकेडी केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह मनोला ने विशेषकर युवाओं और सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को एक नियम के रूप में जरूर अपनाएं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राज्य का निर्माण कर सकता है। आइए, इस योग दिवस पर हम सभी नियमित योग करने का संकल्प लें और खुद को व अपने समाज को निरोग बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad