यूनिवर्सल स्कूल में अभिप्रेरणा पर कार्यशाला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/ यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में आज एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य संदर्भ व्यक्ति सुनील सैनी (सदस्य भारतीय ट्रेनर संगठन) का बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में  सुनील सैनी  द्वारा अनेक कहानियों से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपका लक्ष्य निश्चित होना चाहिए।

कार्यकम के दौरान वीडियो, चित्र काफ़ी प्रेरणा दायक रहे और बच्चों को “समय की महत्ता,पद ,वित्तीय स्थिति पर निर्भर नहीं करता है” इस पर वीडियो को काफी सराहा गया।
सुनील सैनी द्वारा गलत आदतो, दुरव्यसनों से दूर रहने की सलाह दी ।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक सुनील कुमार जोशी,प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू जोशी , उप प्रधानाचार्य पी. डी. पलड़िया,  एच.एस. बोरा एवं कोर्डिनेटर कंचन पंत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad