अमर लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में सिल्वर जुबली समारोह 16 नवम्बर को

ख़बर शेयर करें

 

अमर लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में सिल्वर जुबली समारोह 16 नवम्बर को
स्थान – सरस्वती शिशु मंदिर, बिन्दुखत्ता
रिपोर्ट: रमाकान्त पन्त

बिन्दुखत्ता। अमर लोकगायक स्वर्गीय श्री प्रहलाद सिंह मेहरा की मधुर स्मृति में सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन आगामी 16 नवम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर बिन्दुखत्ता में किया जा रहा है। यह आयोजन जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति के तत्वाधान में संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

स्वर्गीय मेहरा द्वारा स्थापित जन जागृति सांस्कृतिक कला मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम लोक संस्कृति, संगीत और कला का अद्भुत संगम लेकर आने वाला है। समारोह में क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर स्वर्गीय मेहरा के जीवन, उनके लोक संगीत के योगदान और समाज में जनजागृति के लिए किए गए प्रयासों को याद किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और लोककला की धरोहर को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी संगीतप्रेमियों, कलाकारों और नागरिकों से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर सहभागी बनने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad