उत्सव या नर-सेवा का महायज्ञ? CM धामी के जन्मदिन पर हल्दूचौड़ में नई मिसाल रचने जा रहे शुभम अंडोला
हल्दूचौड़ (नैनीताल) सियासत और सत्ता के गलियारों में नेताओं के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन और आतिशबाजी का दौर आम बात है, लेकिन जब किसी जननायक के जन्मोत्सव को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आंसुओं को पोंछने का जरिया बना दिया जाए, तो वह आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि सेवा का महायज्ञ बन जाता है। उत्तराखंड के युवा व लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के पावन अवसर पर हल्दूचौड़ की धरती से कुछ ऐसी ही संवेदनशील और प्रेरक पहल सामने आ रही है।
हीरा एंड टी आर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज शाम 5:00 बजे नया बाजार, हल्दूचौड़ स्थित कार्यालय में एक भव्य एवं संवेदनशील सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद और निर्धन परिवारों को प्रत्यक्ष सहायता एवं राहत सामग्री वितरित की जाएगी।
युवा सोच और सेवा भाव के प्रतीक बने शुभम अंडोला इस पूरे आयोजन के सूत्रधार और हीरा एंड टी आर चैरिटेबल ट्रस्ट के युवा स्तंभ शुभम अंडोला क्षेत्र में अपनी निस्वार्थ सेवा भावना और समर्पण के लिए लगातार प्रशंसा बटोर रहे हैं। आम तौर पर जहां युवा वर्ग भव्य आयोजनों में औपचारिकता तक सीमित रहता है, वहीं शुभम अंडोला ने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। जमीन से जुड़े इस संवेदनशील युवा नेता की दूरगामी सोच और आमजन के सुख-दुख में सदैव खड़े रहने की प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र के लोगों का चहेता बना दिया है। मुख्यमंत्री के प्रति अपनी निष्ठा को जनसेवा से जोड़कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची शुभकामनाएं वही हैं जो किसी बेसहारा के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।
शुभम अंडोला ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे आज शाम 5:00 बजे नया बाजार स्थित कार्यालय पहुंचकर इस पुनीत कार्य के साक्षी बनें और सेवा के इस संकल्प को अपना आशीर्वाद दें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
