भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें

 

1 अक्टूबर, लालकुआं

भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।

शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और हम सबके प्रिय कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य (शंभू जी) का निधन पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में कल रात हुआ। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य 84 वर्ष के थे। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन भाकपा-माले सहित संपूर्ण वामपंथी आंदोलन के लिए अपूर्णीय क्षति है।
उन्होंने बताया कि पिछले पाँच दशकों में पार्टी की निरंतर प्रगति और आगे के सफर में उन्होंने एक महत्वपूर्ण आधार-स्तंभ की भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ कम्युनिस्ट प्रतिबद्धता, त्याग और तमाम साथियों के प्रति उनकी आत्मीयता एवं संवेदनशीलता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 1969 में पार्टी की स्थापना और दमन के बाद कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य सहित 2 अन्य कॉमरेड ने पार्टी को पुनर्गठित किया और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप पार्टी का कार्य ऐसे संगठित किया कि पार्टी आज 28 राज्यों में काम कर रही है। पार्टी गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यक, उत्पीड़ित जनसमुदाय, की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ रही है। आज फासीवादी सत्ता से लड़ने में पार्टी सबसे अग्रिम कतार में है और आम जन के मताधिकार को बचाने, संविधान बचाने की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर पूरी ताकत से लड़ रही है। इस कठिन दौर में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का जाना बहुत दुखद और अपूरणीय क्षति है।
इस महान कम्युनिस्ट योद्धा को हम अपने लाल झंडे को झुकाकर लाल सलाम पेश करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसिद्ध कथावाचक कपिल देव महाराज को भेंट की गई ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक

शोक व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, ललित मटियाली, विमला रौथाण, आइसा नैनीताल जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, कामरेड नैन सिंह कोरंगा, विशन दत्त जोशी, छात्र संघ सह सचिव आंचल बैठा, आनन्द सिंह दानू, अम्बा दत्त बसखेती, निर्मला शाही, प्रोन्नोबेस कर्मकार, सुरेन्द्र सिंह कुंवर, शिखा , संजना यादव, तारा यादव, गोविंद जीना, मनीका यादव, तनूजा आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सात रंगों के पीछे छिपा था ऐसा कौन-सा राज़? जब ‘संस्कार 2026’ के मंच पर अचानक जीवंत हो उठी भारत की आत्मा!
Ad Ad Ad Ad Ad