हल्द्वानी: बजवालपुर में आतिशबाजी एवं पटाखों के भव्य नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ, गणमान्य जनों ने दी शुभकामनाएँ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी । रामपुर रोड स्थित बजवालपुर निवासी बच्ची सिंह बजवाल एवं उनके सुपुत्र सोनू बजवाल द्वारा आतिशबाजी एवं पटाखों के नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ पूरे हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर सर्वप्रथम माँ भगवती का आह्वान कर विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों और संबंधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजकों को बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
शुभारंभ समारोह में मुख्य रूप से नरेश चौधरी, रघुवीर रजवार, विनय रजवार एवं कन्नू बजवाल वरुण पाठक उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने बच्ची सिंह बजवाल और सोनू बजवाल को मिष्ठान खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर इस नई व्यापारिक शुरुआत के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उपस्थित अतिथियों ने कहा कि माँ भगवती की असीम अनुकंपा से यह प्रतिष्ठान दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति करे और व्यापार के क्षेत्र में सफलता के नित नए आयाम स्थापित करे।
इस अवसर पर संचालक बच्ची सिंह बजवाल एवं सोनू बजवाल ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास, सुरक्षा के कड़े मानक और उच्च गुणवत्ता ही उनके प्रतिष्ठान की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया गया।