कार्यसमिति के बंद कमरों में 2027 के लिए क्या हुआ तय? तरुण पन्त का बड़ा खुलासा—पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर लगी मुहर, रचेंगे जीत का स्वर्णिम इतिहास

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक के संपन्न होने के बाद राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण पन्त ने प्रेस वार्ता में बैठक के भीतर लिए गए ऐतिहासिक संकल्पों का खुलासा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में देवभूमि के देवत्व की रक्षा और ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर पूर्ण सहमति की मुहर लगा दी है।

शीर्ष नेतृत्व का एक स्वर में समर्थन, धामी लगाएंगे जीत की हैट्रिक तरुण पन्त ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दो राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, समूचे मंत्रिमंडल, प्रदेश कार्यकारिणी तथा सभी जिला अध्यक्षों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर गर्मजोशी से हामी भरी। पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता ने 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से विजय पताका फहराने के लिए अपना 100% योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया है। श्री पन्त ने दावा किया कि 2027 में भाजपा न केवल प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ उत्तराखण्ड के राजनीतिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में हनुमान चालीसा पाठ के बाद भक्तों को मिला ऐसा अनोखा 'प्रसाद', जिसे देख हर कोई रह गया हैरान... जानिए क्या है पूरा मामला?

भाजपा में एकजुटता, कांग्रेस में टिकटों की बंदरबांट और सिर-फुटौव्वल विपक्षी दल पर तीखा प्रहार करते हुए तरुण पन्त ने कहा कि जहाँ भाजपा में मुख्यमंत्री धामी के नाम पर रत्ती भर भी संशय या मतभेद नहीं है, वहीं कांग्रेस में चुनाव से पहले ही टिकटों की बंदरबांट और अंतर्कलह का खुला संग्राम शुरू हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में जितने नेता हैं, उतने ही गुट सक्रिय हैं, जबकि भाजपा का प्रत्येक सिपाही सिर्फ और सिर्फ ‘कमल के फूल’ और विकास की नीति के प्रति समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर का वास्तविक स्वरूप परमानंद है, कलिकाल में भगवन्नाम ही भवसागर से पार पाने का सरल मार्ग: पूज्य रमेश चन्द्र कोटिया ‘रामानन्द महाराज’

कांग्रेस का ‘अनुसूचित कार्ड’ पड़ा उल्टा, देवभूमि में नहीं चलेगा तुष्टिकरण प्रेस वार्ता में तरुण पन्त ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान से कांग्रेस जो ‘अनुसूचित कार्ड’ खेलने का षड्यंत्र रच रही थी, वह पूरी तरह उल्टा पड़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज के वंचित और अनुसूचित वर्ग को जो वास्तविक सम्मान और अधिकार दिए हैं, उससे इस समुदाय का विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक प्रगाढ़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच केवल तुष्टिकरण और ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ जैसे एजेंडों तक सीमित है, लेकिन देवभूमि की जनता किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों का पुरजोर विरोध करते हुए राज्य के देवत्व और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए पुनः पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फाइलों में दबा सच या सत्ता को सीधा झटका? 26वें दिन तिवारी नगर में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 27 तारीख तय करेगी अंजाम!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad