सात समंदर पार से अचानक देवभूमि क्यों खिंचे चले आए ये विदेशी? चार धाम की ओर बढ़ते कदमों के पीछे छिपा है बड़ा राज!

ख़बर शेयर करें

 

साउथ अफ्रीका ,फ्रांस ,मॉरीशस के हिंदू तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा के लिए हुए रवाना

नैनीताल पर्यटन एवं परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ने किया यात्री दल को रवाना

हरिद्वार 11 सितंबर विश्व भर के सनातन धर्मी हिंदुओं को देवभूमि उत्तराखंड और चार धाम प्राचीन समय से ही आकर्षित करता रहा है इसी क्रम में ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया के तत्वाधान में मॉरीशस, फ्रांस, यू के से आए हिंदू तीर्थ यात्रियों को चार धाम के लिए रवाना किया गया, पूर्व राज्य मंत्री एवं नैनीताल पर्यटन परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ललित पंत , आध्यात्मिक विभूति स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने मंत्रो उच्चारण के बीच भारत की सनातन धर्म और संस्कृति के मूल्यों को समाहित विदेशी पर्यटकों को चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी आस्था: हल्द्वानी में साक्षात विराजमान हैं 'बाबा केदार', दर्शन कर भावविभोर हुए लालकुआँ के श्रद्धालु; जानिए इस 'गुप्त धाम' का अनसुना सच

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ललित पंत ने कहा कि ओवरसीज हॉलीडे टुवर्ड्स इंडिया और उसके संचालक शंकर जोशी देश-विदेश में रहने वाले हिंदू सनातन धर्मियों को चार धाम यात्रा करने का जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि मॉरीशस से आई रिया सुभाष शुभ यात्रा होलीडेज के द्वारा जिन तीर्थ यात्रियों को चार धाम के दर्शन कराए जा रहे हैं वह सब सनातन हिंदू धर्म के ध्वजवाहक हैं जो सदियों पुराने मॉरीशस श्रीलंका, कंबोडिया ,थाईलैंड जैसे देशों में सनातन धर्म को बचाए हुए हैं इस अवसर पर पर्यटकों के रूप में जनों राम, धनेश्वरी गया देवी सावित्री इंद्रावती आशा देवी, प्रकाश, शिवम, चित्रा, हिमांशी, कमल जोशी ,हर्षित जोशी, गौरव सहित 37 तीर्थ यात्री जिनमें बच्चे और वृद्ध शामिल हैं तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए भूपतवाला स्थित जैन मंदिर के निकट विदेशी तीर्थ यात्रियों का कमल पंत, संजय वर्मा, ‌‍ समाजसेवी महेंद्र सिंह रमेश उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी आस्था: हल्द्वानी में साक्षात विराजमान हैं 'बाबा केदार', दर्शन कर भावविभोर हुए लालकुआँ के श्रद्धालु; जानिए इस 'गुप्त धाम' का अनसुना सच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad