लालकुआँ में समस्त विक्रम एसोसिएशन द्वारा 20 जून को आज 13वें भव्य शनि यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
लालकुआँ, हल्द्वानी और किच्छा क्षेत्र की समस्त विक्रम एसोसिएशन तथा विक्रम संचालकों के तत्वावधान में शनिवार, 20 जून 2026 को आज एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एसोसिएशन द्वारा लालकुआँ के शक्तिपीठ पुल के पास स्थित मां अवन्तिका कुँज मंदिर परिसर में 13 वें शनि यज्ञ, ज्ञान यज्ञ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और वाहन चालकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत प्रातः 08 बजे से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ शनि यज्ञ का शुभारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां पहुंचने वाले सभी भक्तों को मुख्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
समस्त विक्रम एसोसिएशन लालकुआँ, हल्द्वानी और किच्छा के पदाधिकारियों व विक्रम संचालकों ने क्षेत्र के समस्त संभ्रांत नागरिकों, धर्मानुरागी श्रद्धालुओं और आम जनता से विनम्र अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाएं और प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को अनुग्रहित करें। कार्यक्रम के सुचारू संचालन और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि श्रद्धालु आसानी से संपर्क कर सकें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
