बाबा सहाब ने हमें अधिकारों के लिए खड़े रहने की शक्ति दी है: अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें

 

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर लालकुआं विधानसभा के गौलापार मंडल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

श्री भट्ट ने गौलापार के सुल्तानपुरी में सोमवार को आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें न केवल संविधान दिया है बल्कि सोचने, बोलने और अपने अधिकारों के लिए खड़े रहने की शक्ति भी दी है। बाबा साहब का जीवन हम सबके लिए एक सतत प्रेरणा है उनका आह्वान शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी हमें प्रेरणा देने का काम करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस से पहले 1 नवंबर को महाशुभ 'रवि पुष्य योग': नए व्यापार और खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त, भागवताचार्य डा. नवीन चन्द्र जोशी ने बताए लाभ
Ad Ad Ad Ad Ad