प्रसिद्ध वैष्णव संत डाo मोहनाचार्य पहुंचें भद्रकाली दरबार

ख़बर शेयर करें

 

माँ भद्रकाली की महिमां अपरम्पार है माँ की महिमां का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है यह उद्गार प्रसिद्ध वैष्णव संत डा० मोहनाचार्य जी ने यहाँ भद्रकाली दरबार में पहुंचकर प्रकट किये श्री महाराज यहाँ जनपद बागेश्वर के कमस्यार घाटी में स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ भद्रकाली दरबार में शतचण्डी महायज्ञ व श्रीमद् देवी भागवत कथा में भाग लेने राजस्थान से यहां पधारे

उन्होंने इस अवसर पर यज्ञ की महिमां पर भी  प्रकाश डाला तथा कहा यज्ञ हमारे सनातन धर्म की महान् धरोहर है और यज्ञ परम्परा अनादि काल से सम्पूर्ण धरा के कल्याण में सहायक है श्री महाराज ने व्यास सतीश लोहनी जी के प्रयासों की सराहना की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad