माँ अवंतिका के चरणों में अटूट आस्था व्यवसायी विपिन गुप्ता की निष्ठा का मंदिर में हुआ सम्मान

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी।
माँ अवंतिका के प्रति अचल श्रद्धा और निरंतर भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी विपिन गुप्ता। वर्षों से उनकी यह अटूट आस्था रही है कि वे प्रत्येक सप्ताह एक बार माँ अवंतिका के दर्शन अवश्य करते हैं। यह नियम समय, परिस्थिति अथवा व्यस्तता से परे आज भी उसी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है।

इनकी इस दृढ़ भक्ति और विश्वास का सम्मान करते हुए माँ अवंतिका मंदिर के आचार्य पं० चन्द्रशेखर जोशी ने बीते दिनों उन्हें मंगल चित्र भेंट कर सम्मानित किया। यह क्षण श्रद्धा, संस्कार और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

इस अवसर पर प्रसिद्ध संत चेतन गिरी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्तजन उपस्थित रहे। संत चेतन गिरी महाराज ने भी विपिन गुप्ता को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि नियमित दर्शन और निष्कपट श्रद्धा ही सच्ची भक्ति का मार्ग है।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने इसे माँ अवंतिका की कृपा का प्रत्यक्ष स्वरूप बताते हुए कहा कि ऐसी अटूट आस्था समाज में धार्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

🌸 जय माँ अवंतिका

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad