“निपुण भारत मिशन की सफलता का उत्सव: जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में नन्हे सितारों ने दिखाया ज्ञान का दम”

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी | भारत सरकार के महत्वाकांक्षी निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को विकासखंड हल्द्वानी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कालाढूंगी रोड (सीआरसी नगर क्षेत्र), हल्द्वानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में पूर्व में संकुल एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जनपद स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की भाषा एवं संख्यात्मक दक्षता का आकलन करना रहा।
प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल के आठ विकासखंडों से कुल 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच
शिवांश बल्लभ (रा० प्रा० वि० खुपी, भीमताल) ने प्रथम स्थान,
लोकेश सिंह (रा० प्रा० वि० आमेल, बेतलघाट) ने द्वितीय स्थान,
रितिक सिंह (रा० प्रा० वि० तल्ला कोट) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गोविंद राम जायसवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जनपद नैनीताल द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी विशेष सराहना की।
यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, बल्कि निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर साकार करने का सशक्त उदाहरण भी बनी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad