“सेंचुरी प्रीमियर लीग सीज़न-10 का रंगारंग आगाज़, क्रिकेट के मैदान में उमड़ा उत्साह और रोमांच”

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ।
सेंचुरी पेपर मिल में आज क्रिकेट का जश्न तब देखने को मिला जब सेंचुरी प्रीमियर लीग (CPL) सीजन-10 का भव्य शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ किया गया। शुरुआत से ही मैदान का माहौल रोमांच, तालियों और ऊर्जा से भरा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के सीईओ श्री अजय गुप्ता ने बल्लेबाजी करते हुए किया, जबकि सी ओ ओ श्री प्रणव शर्मा ने गेंदबाज़ी कर सीज़न की पहली गेंद डालकर टूर्नामेंट को औपचारिक रूप से शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सीईओ अजय गुप्ता ने कहा—
“क्रिकेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सौहार्द और टीम भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को जोड़ते हैं और कार्यस्थल की सकारात्मक संस्कृति को मजबूत बनाते हैं।”
वहीं सी ओ ओ प्रणव शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

मंच पर उत्साह और मैदान में उमंग

आकर्षक स्टेज, रंग-बिरंगी सजावट, टीम पोस्टर और भव्य “CHAMPIONS” बोर्ड ने माहौल को और जीवंत बना दिया। नई जर्सियों में खिलाड़ियों के उत्साह और तैयारी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं टीमें:

Commercial Challenger Paper Panthers Power Rangers Aryans
BT XI LiFiber Lions

मैदान में कर्मचारियों, खिलाड़ियों और दर्शकों की बड़ी संख्या मौजूद रही और हर चौके-छक्के के साथ तालियों की गूंज सुनाई दी।

कार्यक्रम का संचालन किया
एस. के. बाजपेयी ने बेहतरीन अंदाज़ में आयोजन को आगे बढ़ाया और दर्शकों में ऊर्जा का संचार बनाए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

 ट्रॉफी किसकी होगी?

कार्यक्रम के अंत में मंच के सामने लगाई गई “CHAMPIONS” बोर्ड खिलाड़ियों और दर्शकों को लगातार यह याद दिला रही थी कि—
“खिताब सिर्फ वही जीतेंगे… जो दिखाएंगे सबसे बेहतर खेल!”

दर्शकों और प्रतिभागियों में इस बात को लेकर उत्सुकता चरम पर है कि सीज़न-10 की ट्रॉफी किस टीम के नाम जाएगी।

सेंचुरी प्रीमियर लीग सीजन-10 की यह भव्य शुरुआत आने वाले दिनों में और भी शानदार और यादगार पल लेकर आने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad