“नशा नहीं, नशा-मुक्त भविष्य चुनें” : लालकुआं में छात्राओं को मोबाइल व नशे की लत से बचाव का संदेश

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं।
समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन और बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, लालकुआं में एक प्रभावशाली जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देना और उन्हें स्वस्थ, अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कोतवाल बृजमोहन राणा ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, आशा दर्मवाल, आशीष बिष्ट तथा राजेंद्र पडियार ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने मोबाइल के सीमित, उद्देश्यपूर्ण और रचनात्मक उपयोग पर जोर दिया तथा अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने विषय से जुड़े प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं, जिनका वक्ताओं ने सरल व प्रेरक ढंग से समाधान किया। विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में नशा-मुक्त समाज और स्वस्थ भविष्य की दिशा में मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad