लालकुआँ: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

सांसद अजय भट्ट सहित तमाम गणमान्य लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद; क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना

लालकुआँ: लालकुआँ से विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर आयोजित श्री अखंड रामायण पाठ का वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होने पर आयोजित भंडारे में नैनीताल-उधमसिंह नगर क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में सियासी पारा चढ़ा: पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने भाजपा से ठोकी प्रबल दावेदारी, निष्ठा और जनसंघर्षों के दम पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

विधायक आवास पर आयोजित 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शुरू हुए विशाल भंडारे में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

प्रभु श्रीराम का जीवन समरसता और सेवा की प्रेरणा देता है: सांसद अजय भट्ट कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने विधायक परिवार को इस सफल धार्मिक आयोजन की बधाई दी। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अखंड रामायण का पाठ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। प्रभु श्रीराम का जीवन दर्शन संपूर्ण मानव जाति को धर्म, कर्तव्यनिष्ठा और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सांसद ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: वरिष्ठ भाजपा नेता हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी और लोहाघाट दोनों सीटों से ठोकी मजबूत दावेदारी

जनता की खुशहाली और क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता: डॉ. बिष्ट इस पावन अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन अंतर्मन को शांति देने के साथ-साथ समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से प्रार्थना की कि लालकुआँ विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास का वास हो।

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और अध्यात्म की पावन त्रिवेणी: बेरीपड़ाव में सांसद अजय भट्ट ने लिया कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी से आशीर्वाद; नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव से भावविभोर हुए श्रद्धालु

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे में मुख्य रूप से कमलेश चंदोला इन्द्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, विजय दुम्का, कार्तिक बमेठा, धन सिंह बिष्ट, अरुण जोशी, नवीन पपोला, चम्पा पाण्डे, देवकी देवी, विजया देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। सभी ने सेवा भाव से व्यवस्थाओं को संभाला और प्रसाद वितरण में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad