संस्कृत महाविद्यालय में सामूहिक दुर्गा पाठ का आयोजन

ख़बर शेयर करें

श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में ग्रीष्मावकाश के बाद प्रथम दिन सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ किये गये ।

प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना से मां गिरिजा भगवती का आवाहन कर पाठ किये गये उन्होंने ने कहा कि गुप्त नवरात्रि में भगवती की आराधना से समस्त बाधाएं दूर होती हैं । देवभूमि उत्तराखंड में शान्ति खुशहाली बनी रहे कोई दैवी आपदा न आते इस हेतु मां से प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम में डा कैलाश चन्द्र सनवाल आचार्य महेश चन्द्र जोशी अनुराग जोशी सचिन पाण्डेय विनोद पाठक कैलाश गुरुरानी भास्कर नैलवाल पवन जोशी आदि ने भाग लिया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad