पांच दिवसीय नाबार्ड स्वयं सहायता समूह उद्यमी मेले का पूर्व कैबीनेट मन्त्री सहित अनेकों ने किया अवलोकन, देखिये शानदार वीडियो

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं
राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से प्रगतिशील सामाजिक संस्था के आयोजन में पांच दिवसीय नाबार्ड स्वयं सहायता समूह उद्यमी मेले में लोगों ने स्टालों से लिए हस्तशिल्प व पहाड़ी उत्पाद ।
उद्यमी मेले के तृतीय दिवस में मेले का अवलोकन पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआ रामबाबू मिश्रा जी ने स्टालों का अवलोकन किया प्रगतिशील संस्था द्वारा आयोजित उद्यमी मेला में 45 स्वयं सहायता समूहों ने अपने हस्तशिल्प उत्पाद, पहाड़ी डालें, बद्री गाय का घी, मशरूम, अचार, शहद, जूट बैग, स्वेटर के अलावा पहाड़ी व्यंजनो के स्टाल लगाए गए है ।

 

यह भी पढ़ें 👉  थिएटर के अंधेरे में दिखा वह अलौकिक रूप... जब अचानक भाव-विभोर हो उठे सांसद, क्या था पर्दे का रहस्य?

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने इसके लिए नाबार्ड समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद की बिक्री के लिए स्वयं सहायता समूह को मार्केटिंग के लिए प्रेरित करता रहता है । महिलाएं लघु कुटीर उद्योग खोलकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं ।

प्रगतिशील संस्था के निदेशक शशि रावत ने कहा कि यह मिला 12 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चलेगा और लोग उत्तरायणी मेले में आए संस्कृति को रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लें और महिला समूह के स्टालों से खरीदारी करें । इस अवसर पर उत्तरायणी मेला के अध्यक्ष दीप चंद जोशी, देवेंद्र बिष्ट, पुष्कर दानू, गणेश गबर्याल, प्रेम दानू, प्रमोद कॉलोनी, बसंत पांडे, कविराज सिंह धामी, मनोज बसनायत आदि लोग उपस्थित थे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: 'शैल शक्ति' के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad