“ठंड में गहराया पेयजल संकट, गुप्ता कम्पाउन्ड राजपुरा में लोगों ने जलसंस्थान का घेराव किया”

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी /राजपुरा।
गुप्ता कम्पाउन्ड समेत राजपुरा के कुछ हिस्सों में पेयजल संकट ने ठंड के मौसम में लोगों का पारा चढ़ा दिया। स्थानीय युवा नेता हेमंत साहू की अगुवाई में नागरिकों ने जलसंस्थान कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाएं भी प्रदर्शन में सक्रिय रहीं और विभागीय अधिकारियों का घेराव कर अपनी खारी-खोटी सुनाई।
युवा नेता हेमंत साहू ने बताया कि पिछले एक माह से गुप्ता कम्पाउन्ड और राजपुरा के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित है। रानीबाग वाली लाइन तिकोनिया चौराहे से टूट गई है, जिसे खोजने में विभाग विफल रहा है। इसके चलते लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। साहू ने चेतावनी दी कि जल्द ही टूटी लाइन को ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में राजकुमार केसरवानी, किशोरी लाल, सुनीता देवी, पोसखी देवी, मुस्कान, नीलाम, अर्चना गुप्ता, जया, सविता खन्ना, राजकुमारी देवी, रजनी गुप्ता, मदन बाल्मीकि, दया गुप्ता, मुन्नी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
विभाग द्वारा इस बीच टैंकरों के माध्यम से पानी वितरण की व्यवस्था की गई, ताकि लोगों को न्यूनतम पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad