लगातार वर्षा के चलते 10 अक्टूबर को जिले के विद्यालय रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी 09 अक्टूबर
लगातार जारी बारिश के दृष्टिगत जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय व आगनवाड़ी केंद्र में रहेगा 10 अक्टूबर (सोमवार)का अवकाश-जिला मजिस्ट्रेट।

जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  महाभारत विजय का वह ‘अदृश्य रहस्य’... जहां अमृत कलश में स्पंदित है साक्षात पराशक्ति!

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad