सख्त पुलिसिंग का असर : रामनगर में दो बड़ी चोरी का खुलासा, 42 लाख से अधिक की नकदी व सोना बरामद

ख़बर शेयर करें

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से शातिर चोर दबोचा, सांसी गैंग का पर्दाफाश

रामनगर (नैनीताल)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त रुख और सुनियोजित कार्यप्रणाली का असर एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर क्षेत्र में घर और रिसोर्ट में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने 30 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात, सोने के बिस्किट तथा 12 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

मामला-1 : बंद घर में चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार

दिनांक 15 दिसंबर 2025 को श्रीमती सुमन पत्नी नरेन्द्र, निवासी लखनपुर रामनगर ने थाना रामनगर में तहरीर दी कि वे 8 दिसंबर को दिल्ली गई थीं। 11 दिसंबर को लौटने पर उनके घर से दो कड़े, दो चूड़ियां व दो सोने के बिस्किट चोरी हो चुके थे।
इस संबंध में थाना रामनगर में FIR संख्या 414/25, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर 16 दिसंबर 2025 को रेलवे भूमि चोरपानी क्षेत्र से नवदीप शर्मा पुत्र अनुज शर्मा, निवासी पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार किया। एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

बरामदगी
▪️ दो सोने के कड़े
▪️ दो चूड़ियां
▪️ दो सोने के बिस्किट
अनुमानित कीमत : ₹30 लाख
बरामद माल की वादिनी से मौके पर शिनाख्त कराई गई।

मामला-2 : विवाह समारोह में चोरी, सांसी गैंग का खुलासा

दिनांक 3 नवंबर 2025 को टियारा रिसोर्ट रामनगर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक बैग चोरी हो गया, जिसमें सोने के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन थे।
इस संबंध में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 400/25, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज की गई।
एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि घटना को मध्य प्रदेश के कुख्यात सांसी गैंग ने अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

पुलिस दबिश के दौरान अभियुक्त
कुणाल पुत्र जितेन्द्र एवं अभिवन पुत्र विकास, निवासी कढियासासी, जिला राजगढ़ (म.प्र.) फरार हो गए, लेकिन उनके पास मौजूद चोरी का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

बरामदगी
▪️ ₹12 लाख नकद
▪️ एक सोने की अंगूठी
▪️ एक जोड़ी सोने की बालियां

सांसी गैंग का तरीका

यह गैंग बड़े होटल और रिसोर्ट में विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर प्रवेश करता है और अवसर मिलते ही नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो जाता है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

दोनों मामलों में रामनगर पुलिस, एसओजी और सीसीटीवी टीम की मुस्तैदी से बड़े अपराध का खुलासा संभव हो पाया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad