रानीखेत में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, यतीश रौतेला बने जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आज रानीखेत जिला इकाई का विधिवत गठन कर यतीश रौतेला को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यतीश रौतेला को प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि रानीखेत जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार द्वारा रखा गया था, जिस पर प्रदेश संगठन ने सहमति देते हुए रानीखेत जिले का औपचारिक गठन किया। जिला इकाई के गठन से क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रानीखेत जिला इकाई के गठन पर पूर्व प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रानीखेत महेश आर्या एवं युवा व्यापारी महेंद्र सिंह रावत सहित अनेक व्यापारियों व सामाजिक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन का स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यतीश रौतेला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही पूरे रानीखेत जिले में संगठन की इकाइयों का विस्तार किया जाएगा तथा नगर इकाइयों का भी गठन कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाएगा।