जिला कार्यकारिणी का गठन

ख़बर शेयर करें

 

रामनगर। 
*मेरी आवाज़ सुनो जनकल्याण समिति पंजी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रेनू शरण के नेतृत्व में नैनीताल जिले की कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया।* इस अवसर पर पुष्कर सोसायटी अध्यक्ष पूनम गुप्ता की अध्यक्षता में रामनगर स्थित आस्थान मॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रेनू शरण उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के तहत महिलाओं को जागरूक करना है। समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त कर विकसित भारत का निर्माण किया जाएगा। आज की नारी सशक्तिकरण की ओर अग्रसर है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक हमारी संस्था सामाजिक और राष्ट्रीय हितों में अनगिनत कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने में सहायता मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला अध्यक्ष मीना राणा , उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष रेनू रौतेला, महासचिव नेहा विष्ट, भावना कांडपाल, सविता भट्ट, सचिव चंपा देवी सहित कुल 21 महिलाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

कार्यक्रम में विशेष रूप से गेस्ट प्रिंसिपल एवं इंग्लिश लेक्चरर, अनीता रावत उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को मुश्किलों को गले लगाने से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अपने साहस और आत्मविश्वास से पार करके एक नई पहचान बनानी चाहिए। हर चुनौती एक अवसर है, जो हमें और मजबूत बनाती है।”

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

संस्था के सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा का संकल्प लिया और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad