कहारा महादेव मन्दिर में चार पहर की रात्रि कालीन पूजा धूमधाम से आयोजित

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ / भगवान शिव के पावन स्थल कहारा महादेव में सोमवार की रात्रि को चार पहर की पूजा धूमधाम के साथ आयोजित हुई
मंदिर के आस्थावान भक्त डी के जोशी ने बताया कि कहारा महादेव की महिमां बड़ी ही अपरंपार है

श्री जोशी ने बताया कहारा महादेव का प्राचीन शक्ति स्थल अलौकिक रहस्य के साथ आज भी भक्तों की निष्ठा में श्रद्वा की देहली पर परम पूज्यनीय है

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

वियावान जंगल में स्थित इस स्थान पर भगवान शिव की आराधना का क्रम लम्बें समय से चला आ रहा है लालकुआं व हल्दूचौड के मध्य में पश्चिम दिशा में घनघोर जंगल में स्थित कहारा महादेव का सिद्व स्थान भक्तों की समस्त मनोकामना को पूरी करने वाला कहा गया है इस स्थान पर जो भी प्राणी अपने आराधना के श्रद्वा पुष्प भगवान शिव के चरणों में अर्पित करता है उसके रोग,शोक ,दुख द्ररिद्रता व समस्त विपदाओं का हरण हो जाता है उन्होंने बताया सोमवार की रात्रि को यहाँ क्षेत्र की सुख समृद्धि व मंगल कामना को लेकर महादेव का पूजन अर्चन किया गया

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad