साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं

ख़बर शेयर करें

 

*साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं*

(विवेक रंजन श्रीवास्तव- विभूति फीचर्स)

कोरोना की वैश्विक दर्दनाक लहर के बाद से गूगल मीट, फेसबुक ,व्हाट्सअप पर ढेरों साहित्य समूह रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। इन्हें ढर्रे से अलग बेहतर बनाने हेतु कुछ प्रयोग किए जा सकते हैं।
*सामग्री और गतिविधियों में विविधता* –
थीम-आधारित दिवस- उदाहरणस्वरूप- “काव्य मंगलवार”, “लघुकथा शुक्रवार”, या “प्रेरणा बुधवार” जैसे दैनिक/साप्ताहिक थीम बनाएं।
– “हैशटैग चैलेंज” (#मेरी_कलम_से)-के तहत सदस्य अपनी रचनाएँ साझा करें।

– “श्रृंखला कथा”- एक सदस्य कहानी की शुरुआत करे, और अन्य इसे आगे बढ़ाएं।

– “एक पंक्ति कविता”- प्रत्येक सदस्य एक पंक्ति जोड़कर सामूहिक कविता रची जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

-लाइव इंटरैक्शन- वॉइस नोट्स के माध्यम से “ऑडियो पाठ” सत्र: सदस्य अपनी कविताएँ और कहानियाँ सुनाएँ।

– “क्विक राइटिंग चैलेंज”- 10 मिनट में एक टॉपिक पर लिखकर साझा करना।

*प्रौद्योगिकी का उपयोग*

– समूह में बॉट जोड़ें- (जैसे “ट्विलियो” या “WATI”) जो दैनिक रिमाइंडर, लेखन प्रॉम्प्ट या सदस्यों की उपलब्धियों (जैसे “सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ लेखन”) की घोषणा कर सकता है।

– पोल्स और सर्वेक्षण- पुस्तक चयन, थीम निर्धारण, या सुझावों के लिए व्हाट्सएप पोल टूल का उपयोग किया जा सकता है।

-मल्टीमीडिया संसाधन – ई-बुक्स, राइटिंग टूल्स, या वर्कशॉप रिकॉर्डिंग्स को गूगल ड्राइव लिंक के रूप में साझा करें।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

– कविताओं को इमेज/इन्फोग्राफिक्स के रूप में डिज़ाइन कर पोस्ट करना (कैन्वा जैसे टूल्स से)।

*भागीदारी बढ़ाने के उपाय*
– आभासी पुरस्कार और प्रतिस्पर्धा:
– “सदस्य का महीना” या “सर्वश्रेष्ठ रचना” जैसे खिताब दें।

– गेमिफिकेशन: लेखन चैलेंज पूरा करने वालों को “वर्चुअल बैज” (⭐) दें।

– मेहमान सत्र – स्थापित लेखकों/कवियों को समूह में आमंत्रित कर उनसे प्रश्नोत्तर सत्र (टेक्स्ट/वॉइस नोट्स के माध्यम से) आयोजित करें।

– फीडबैक लूप- इससे प्रयासों के फीड बैक लेकर गतिविधि सुधार हो सकता है।

– “समीक्षा गुरुवार”: सदस्य अपनी अधूरी रचनाएँ साझा करें, और समूह उन्हें पूरा करने हेतु सुझाव दे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

– नए युवा सदस्यों को अनुभवी सदस्यों से जोड़ें, तथा उनके मार्गदर्शन से युवा सीखें।

*प्रशासनिक नवाचार*
– रोलिंग मॉडरेटर्स: – प्रत्येक सप्ताह एक अलग सदस्य को समूह की गतिविधियों (जैसे थीम सेट करना, चैलेंज मॉनिटर करना) का जिम्मा दें।

– सब-ग्रुप्स बनाएँ। – विशेष रुचियों के लिए छोटे समूह (जैसे “कविता प्रेमी”, “उपन्यास चर्चा”) और मुख्य समूह में इन्हें प्रमोट करें।

– आर्काइविंग- समूह की श्रेष्ठ रचनाओं को मासिक “डिजिटल पत्रिका” (PDF/ब्लॉग) में संकलित कर साझा करें।
इस प्रकार से हम व्हाट्स अप समूह की साहित्यिक गतिविधि को बेहतर तथा उपयोगी बना सकते हैं।(विभूति फीचर्स)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad