हल्दुचौड़ क्षेत्र में इन दिनों श्री रामलीला मंचन की धूम मची हुई है रामलीला मंचन के दूसरे दिन बेहद भव्य वह जबरदस्त अभिनय स्थानीय पात्रों द्वारा किया गया
यहां दूसरे दिन की लीला का शुभारम्भ रामलीला कमेटी के संरक्षक खीम सिंह बिष्ट ने किया दूसरे दिन की रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों ने जबरदस्त अभिनय से अमिट छाप छोड़ी प्रभु श्रीराम जी का जन्म – ताड़िका वध – सुबाहु वध -अहिल्या उद्धार की लीला की शानदार प्रस्तुति की गयी राम व लक्ष्मण के किरदार में कृष्णा भंडारी व यश बनकोटि के अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा
यहां लीला का मंचन वरिष्ठ कलाकार निदेशक गणेश फ़ुलारा व सह निर्देशक जगदीश कांडपाल के दिशा निर्देशन में चल रहा है ग्राम प्रधान भास्कर भट्ट , ग्राम प्रधान बीo डीo खोलिया , ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी का धन्यवाद प्रकट करते हुए आगामी रामलीला की योजना बताई कहा की हल्दूचौड़ रामलीला में पहली बार राम बारात का आयोजन किया जा रहा है जो की 23 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से हल्दूचौड डूंगरपुर पंचायत घर से बारात प्रस्थान करेगी 8 बजे रामलीला मैदान पहॅुचेगी अध्यक्ष रोहित बिष्ट ने सभी जनता से राम बारात को भब्य और दिव्या बनाने के लिए सभी से सहयोग के लिए निवेदन किया बारात में सामिल होने को कहा , रामलीला में मौजूद देवेंद्र तिवारी, हेम दुम्का, सुमित जोशी विक्रम पोखरिया, सुरेश जोशी, प्रवीन शर्मा, जगदीश पंत, कमल रौतेला, पवन दुम्का गोपाल जोशी गंगा राणा, चंद्रा परगाई कैलाश खोलिया, सुरेश शर्मा,
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
