एडवोकेट किशोर पंत को जय माँ बगलामुखी पुस्तक सप्रेम भेट, कहा संस्कृति के प्रचार प्रसार की है नितांत आवश्यकता

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़/वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीनियर एडवोकेट किशोर पंत को पूर्व न्यायाधीश स्वर्गीय श्री उमाशंकर पाण्डेय जी की मधुर स्मृति में लिखी गयी पुस्तक जय माँ बगलामुखी पुस्तक सप्रेम भेंट की गयी पर्वतीय संस्कृति व समाज को एकजुट रखने के उद्देश्य व पलायन रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से श्री पंत अपने दौरे के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त के आवास पर पहुंचें थे यहाँ पहुंचकर उन्होंने विस्तृत वार्त्ता के क्रम में कहा हमें सदैव अपनी संस्कृति की रक्षा सेवा व सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए तथा स्वजनों के प्रति अपनत्व की भावना रखनी चाहिये

इस अवसर पर उन्हें जय माँ बगलामुखी पुस्तक सप्रेम भेंट की गई पुस्तक को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृति के प्रचार प्रसार की आज नितांत आवश्यकता है और यह पुस्तक आध्यात्मिक जगत में मील का पत्थर साबित होगी इस मौके पर जानकी पंत दीपा पंत गीता पंत चन्द्रा पंत आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में सियासी पारा चढ़ा: पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने भाजपा से ठोकी प्रबल दावेदारी, निष्ठा और जनसंघर्षों के दम पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad