नैनीताल में अचानक निरीक्षण पर निकले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत… जानिए किस बात पर अधिकारियों के उड़े होश!

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल में अचानक निरीक्षण पर निकले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत… जानिए किस बात पर अधिकारियों के उड़े होश!

*आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण*

*लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का किया निरीक्षण*

*अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश*

नैनीताल 7 अगस्त 2026

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण *(SIR)* अभियान के अंतर्गत नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित तीन बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कार्यालय, सीआरएसटी विद्यालय मल्लीताल, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 में संचालित SIR कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई विभिन्न बूथों पर की जा रही है। नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं या नहीं इन सभी अति आवश्यक कार्यों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अर्जुन के बाण और महादेव के चरण से फूटी थी मानसरोवर की गुप्त धारा? जानिए कूर्मांचल के उस रहस्यमयी धाम का सच, जहाँ पिंडदान से तर जाती हैं सौ पीढ़ियां!

आयुक्त ने स्वयं बूथ पर स्कैनिंग के माध्यम से मतदाता सूची का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ त्रुटियाँ पाई गईं। उन्होंने बताया कि अधिकांश त्रुटियाँ मतदाताओं के नाम से संबंधित हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें निर्धारित तिथि भी अंकित की गई है। संबंधित मतदाता निर्धारित तिथि पर अपने बूथ पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज, जैसे हाईस्कूल (10वीं) का प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र तथा जाति प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो), प्रस्तुत कर अपने नाम से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करा सकते हैं।

आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2003 के आधार पर जिन मतदाताओं का मैपिंग किया जा रहा है अथवा जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे भी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री से सम्मानित हुए मुकेश बोरा, जानिए त्योहारों से पहले बिन्दुखत्ता के पशुपालकों को मिली कौन सी बड़ी सौगात!

आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति वास्तविक एवं पात्र मतदाता है, उसका नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा तथा उसे मतदान करने का पूरा अधिकार प्राप्त रहेगा।
इसके अतिरिक्त, एईआरओ (AERO) के बूथवार बैठने का शेड्यूल भी तैयार किया गया है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एईआरओ निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

 

*इस दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल विकास निगम वाहनों के पार्किंग स्थल का भी औचक निरीक्षण किया गया*

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ की बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड में मिला पहला स्थान , सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को किया पुरस्कार से सम्मानित

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कुमाऊं मंडल विकास निगम वाहन पार्किंग स्थल का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा वाहन पार्किंग स्थल जिसमें 20 करोड़ की धनराशि वर्तमान तक निर्माण कार्य में लग चुके हैं जिसमें अभी तक चारों ओर से रेलिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके साथ ही 9 दुकान भी पूर्ण रूप से बन चुकी है जो की पार्किंग स्थल के समीप महत्वपूर्ण है आयुक्त ने कहा कि इसे चालू करना अति महत्वपूर्ण है,इसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय,एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी एच डी पांडे के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad