न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रारंभ

ख़बर शेयर करें

 

पीएम श्री शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय इंटर कालेज पतलोट में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का प्रारंभ हुआ। जिसमें प्रथम दिवस पर न्याय पंचायत डाल कन्या के अम्बर 14 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
स्थलीय संयोजक प्रधानाचार्य आशुतोष साह तथा प्रधान मटेला प्रतिनिधि केशव दत्त त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महाकुंभ का इष्ट वन्दना के साथ प्रारंभ हुआ।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बच्चों द्वारा कर्नाटक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया गया।
आज प्रथम दिवस पर कबड्डी में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट एस बी एस एम राजकीय आदर्श इन्टर कालेज पतलोट कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम रहा।
इसके साथ ही 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भूमिका मटियारी रा इ का पतलोट 600 भी दौड़ बालिका वर्ग में पायल रा उ मा वि गौनियारो, 60 मी बालक वर्ग में गौरव सिंह रा इ का पतलोट, 600 मी बालक वर्ग में हिमांशु रावत रा उ मा वि गौनियारो, ऊंची कूद में भीम सिंह रा इ का पतलोट, लम्बी कूद गौरव सिंह रा इ का पतलोट व गोला फेंक में उदय भट्ट रा इ का पतलोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर एस एम सी अध्यक्ष सोवन सिंह, पीटीए अध्यक्ष मीना भट्ट, क्षेत्र युवा खेल अधिकारी नरेन्द्र बिष्ट, राहुल चौधरी, धर्मेंद्र बोरा, गीता रजवार, शेर सिंह बिष्ट गंगा सागर, निशा चन्याल, बुशरा फ़िरदौस आदि उपस्थित रहे।